हज़ारीबाग: नए साल के जश्न पर हजारीबाग पुलिस अलर्ट, पिकनिक स्थलों पर कड़ी निगरानी
पुराने साल के समापन और नए साल के स्वागत को लेकर हजारीबाग में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग पिकनिक और पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए हजारीबाग पुलिस अलर्ट मोड में है। एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि सभी चिन्हित पिकनिक स्पॉट्स पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वालंटियरों के सहयोग से निगरानी बढ़ाई गई है। एसपी ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी गड़बड़ी की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।