हज़ारीबाग: कटकमसांडी में युवती की मौत, निष्पक्ष जांच की मांग
हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवा टोंगरी में एक युवती का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सोनी हेंब्रम,ग्राम महुंगाई निवासी के रूप में हुई है।पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह के निर्देश पर उनके निजी मीडिया प्रतिनिधि विक्की कुमार धान ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की