ग्यारसपुर: औलिजा में सघन चेकिंग अभियान, भारी वाहनों की लगी लंबी कतार
ग्यारसपुर औलिजा क्षेत्र में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान रविवार दोपहर 12 बजे चलाया गया। इस दौरान सड़क पर गुजरने वाले दोपहिया, चारपहिया, भारी वाहन और बसों को रोककर दस्तावेजों की जांच की गई।चेकिंग के चलते भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात प्रभावित रहा। इसी दौरान एक स्लीपर बस, जिसमें बारात जा रही थी, करीब डेढ़ घंटे तक चेकिंग में रुकी रही।