सीमलवाड़ा: डूंगरपुर में अनिल पटेल ने पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के लिए किया घर-घर जनसंपर्क
डूंगरपुर के सीमलवाड़ा पंचायत समिति चुनाव को लेकर भाजपा के चुनाव प्रभारी अनिल पटेल ने घर-घर जनसंपर्क कर वोटिंग के लिए समर्थन मांगा। भाजपा नेता विकास कार्यों में समन्वय और स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर भरोसा जताते हुए ग्राम पंचायतों में प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद थे।