अपने बच्चों को शिक्षा और संस्कारों से जोड़े अच्छे रास्ते पर चढ़ाने की पूरी कोशिश करें --समाज सेवी दिनेश चंद्र अहारी
आज वानिया तालाब में स्वर्गीय रूपाली देवी के करियावर में उनके श्रद्धांजलि कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाज के विभिन्न वक्ताओं ने समाज हित में क्षेत्र हित में एवं वर्तमान में पंचायती राज चुनाव के मुद्दे नजर समाज के माता बहनों वडीलोंको वक्ताओं के द्वारा जानकारी देते हुए अच्छे जनप्रतिनिधि को सुनने एवं मत का दान किस तरह से करना है इस पर चर्चा हुई । संचालन गंदवा पाल एवं लसूडिया भक्त मंडल ट्रस्ट से जुड़े हुए भक्ति मंडल के महामंत्री खातु राम जी ने किया।।