उचेहरा में सोनम वांगचुक के समर्थन में गूंजी आवाज, युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस
उचेहरा में आज पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के समर्थन और जनजागरूकता के लिए मशाल जुलूस निकाला गया। इस शांतिपूर्ण आयोजन में स्थानीय युवाओं ने हिस्सा लिया। हाथों में मशालें थामे युवाओं का हुजूम नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरा, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन मुस्तैद रहा और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।