जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम के द्वारा चाईबासा क्षेत्र स्थित विभिन्न स्ट्रीट फूड वेंडर्स की स्वच्छता की गहन जांच की गई। उक्त के दौरान जेवियर चौक पताहातु, बस स्टैंड, बाबा मंदिर, महुलसाई, गांधी टोला, मधु बाजार चौक के आसपास संचालित ठेले-खोमचे की स्वच्छता व्यवस्था का जांच किया गया। जांच के दौरान कई स्थानों पर साफ-सफाई असंतोषजनक पाया गया।