सिहोरा: गोसलपुर स्थित शिवदत्त धाम मंदिर में पेयजल व्यवस्था का भूमि पूजन
गोसलपुर स्थित शिवदत्त धाम शिव मंदिर रेल्वे स्टेशन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु जिला पंचायत सदस्य मोनू पुष्पराज सिंह बघेल द्वारा अपनी जिला पंचायत निधि से पेयजल व्यवस्था के निर्माण कार्य के लिए 2.5 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई जिसका भूमिपूजन विधायक संतोष वरकड़े के कर कमल से संपन्न हुआ।