दीगोद: बूढादीत पुलिस ने चोरी की वारदात में फरार तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Digod, Kota | Oct 17, 2025 जिले की बुढादीत पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोटा ग्रामीण से शुक्रवार शाम साढ़े 4 बजे मिले प्रेस नोट में बताया कि वन विभाग के खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने दुकान से गल्ला चोरी व मकान में चोरी की नीयत से घुसने के फरार 3 आरोपियों सोयल हुसैन समीर उर्फ बिट्टू अजय को गिरफ्तार किया है।