दीगोद: सिमलिया पुलिस ने थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर एक व्यक्ति को शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तार
Digod, Kota | Oct 16, 2025 जिले की सिमलिया पुलिस ने थाना इलाके में हंगामा कर उत्पात मचाने पर एक व्यक्ति को शांति भंग में गिरफ्तार किया है। सिमलिया थाना अधिकारी सुरेश शर्मा ने गुरुवार शाम 4 बजे बताया कि थाना इलाके में हंगामा करने पर हरफूल पुत्र साधुराम जाट को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके खिलाफ 126,170,बीएनएस में कार्यवाही की है। पुलिस ने इनको को कोर्ट में पेश कर उन्हें पाबंद करवाया