ग़ौसल वरा कॉन्फ्रेंस में उमड़ा जनसैलाब, सभापति बंशीलाल माली सहित जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत : जालोर में केजीएन कॉलोनी स्थित हजरत बिलाल मस्जिद के पास मुस्लिम समाज की ओर से आयोजित ग़ौसल वरा कॉन्फ्रेंस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। दक्षिण अफ्रीका से पहुंचे शब्बीर बरकाती और मौलाना असलम रब्बानी की मौजूदगी में उलमा ने धार्मिक तकरीरों के जरिए नेक राह पर चलने, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति बंशीलाल माली, उपसभापति मुमताज अली सैय्यद सहित पार्षदों और जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। इस दौरान नात-ओ-मनकबत पेश की गई तथा आयोजन कमेटी ने अतिथियों का साफा और माला पहनाकर इस्तकबाल किया। कार्यक्रम का मंच संचालन मौलाना गुलाम अली ने किया।
Jalor, Jalor | Oct 14, 2026