गोह: दुल्ला विगहा स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान नाबालिग लड़की की मौत, विरोध में सड़क जाम
Goh, Aurangabad | Jun 11, 2026 गुरुवार को गोह थाना क्षेत्र के दुल्ला विगहा स्थित निजी क्लिनिक में इलाज के क्रम में एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गयाजी जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के बलना गांव निवासी सुजीत कुमार के 16 वर्षीय पुत्री स्वीटी कुमारी वर्तमान में बन्देया थाना क्षेत्र के चपरा गांव में अपनी नानी के घर आई हुई थी। बताया जाता है कि आज सुबह करीब 9 बजे उक्त ल