मेजा तिहरे हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिले मंत्री नंदी
प्रयागराज के मेजा स्थित कुकुरकटवा गांव पहुंचे कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। मंत्री ने मुख्यमंत्री से जल्द मुलाकात कराने का आश्वासन दिया। वहीं प्रशासन ने पीड़ित परिवार के घर तक सड़क निर्माण के लिए पैमाइश शुरू कर दी है। गांव में सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस व पीएसी बल तैनात है।
Bara, Allahabad | Jun 20, 2026