खलीलाबाद: तिन्हरी गांव में पूजा के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक युवक गंभीर रूप से घायल
महुली थाना क्षेत्र के तिन्हरी गांव में गुरुवार सुबह डीह बाबा की पूजा के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। गांव निवासी मोनू यादव पूजा कर रहे थे,तभी कुछ लोगों से कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने मोनू यादव की जमकर पिटाई कर दी,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें CHC नाथनगर पहुंचाया