रतनी फरीदपुर: जिले के टॉप-10 अपराधी सौरभ कुमार के घर कुर्की जब्ती, पुलिस ने चौखट तक उखाड़ा, अपराधियों में दहशत
पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुख्यात एवं शातिर वांछित टॉप-10 अपराधी सौरभ कुमार के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। रविवार रात्रि करीब 9 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेश पर उसके आवास पर पहुंचकर कार्रवाई पूरी की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।