ब्रेकिग।
पौड़ी पहुंचे प्रदेश के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। हालांकि पहाड़ के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे गुलदार के आतंक को लेकर लोगों के बीच यह चर्चा भी रही कि वर्तमान समय की सबसे बड़ी "आपदा" तो वन्यजीवों का बढ़ता खतरा है, जिस पर वन विभाग और वन मंत्री को विशेष बैठक करनी चाहिए थी। वहीं मेरे द्वारा पूछे गए सवालों पर मदन कौशिक ने प्रदेश में भाजपा की स्थिति को मजबूत बताते हुए संगठन और सरकार के कार्यों पर भरोसा जताया। लेकिन आम जनता के बीच सवाल अब भी कायम है कि आखिर गुलदार के बढ़ते हमलों और गुंडाराज से राहत कब मिलेगी।
Pauri, Garhwal | Jun 13, 2026