महसी: शिवपुर में संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता को लेकर निकाली गई रैली, डॉक्टर ने कहा - घर-घर जाएंगी आशा बहुएं
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर से बुधवार दोपहर डॉक्टर नलिन राजा की अगुवाई में संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता रैली निकाली गई। अधीक्षक डॉक्टर नलिन राजा ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण के लिए 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अभियान चलाया जाएगा। 10 से 30 अप्रैल तक आशा बहुएं घर-घर दस्तक देकर संचारी रोग के लक्षण उपचार व बचाव की जानकारी देगी।