केशकाल: अनंतपुर थाना पुलिस ने ऑपरेशन तलाश के तहत गुम इंसान को ग्राम कोहकामेटा से किया दस्तयाब, परिजनों को सुपुर्द किया
प्रार्थी जसराज बैघ निवासी एरला भटटीपारा ने थाना अनंतपुर ने गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी साली की लडकी कुमारी शारदा नेताम 11 अप्रैल के सुबह घर से बिना बताये कही चली गई है। पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान" एवं ‘‘ऑपरेशन तलाश’’ के अंतर्गत गुम इंसान की पता तलाश के दौरान थाना केशकाल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोहकामेटा से बरामद कर बयान के बाद परिजनों को सुपुर्द किया।