जहानाबाद: जहानाबाद में घायल हालत में मिली रहस्यमयी युवती, खुद को 'श्री नंदनी' बता रही, साउथ इंडियन की आशंका
जहानाबाद में एक अज्ञात युवती घायल अवस्था में भटकते हुए मिली, जिसे स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। युवती अपना नाम "श्री नंदनी" बता रही है, लेकिन स्थानीय भाषा नहीं समझ पा रही और किसी अन्य भाषा में बात कर रही है। उसके हावभाव और नाम के आधार पर लोगों को उसके दक्षिण भारत का होने की आशंका है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को सूचना दे दी गई है।