गुमला: नौनी क्रेशर के पास बोलेरो की टक्कर से घायल युवक का मोबाइल और बाइक लेकर दो लोग फरार
Gumla, Gumla | Feb 4, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नानी क्रेशर के समीप बोलेरो के टक्कर से बरांग निवासी युवक सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बोलेरो घटना स्थल से तेजी से फरार हो गया। वही बाइक सवार दो लोग पहुंचे और मदद करते हुए उसे गड्ढे से उठाकर पेड़ के नीचे सुला दिया। इसके बाद मोबाइल से उसके पिता को कॉल कर दिया। फिर बाइक व मोबाइल लेकर फरार हो गए।