पातेपुर: पातेपुर और हरलोचनपुर पुलिस ने भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पातेपुर एवं हरलोचनपुर थाना की पुलिस ने विशेष ड्राइव के दौरान अलग अलग गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब तथा बीयर के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। एक स्थान से धंधेबाज फरारा हो गया। रविवार की देर रात 8 बजे के करीब इंस्पेक्टर रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान देशी शराब के साथ महिला सुनीला देवी को गिरफ्तार किया है।