बारिश लगातार बरस रही है... और सवाई माधोपुर के खंडार स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को टीन शेड के अभाव में तिरपाल का सहारा लेना पड़ रहा है।
एक ओर विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर अंतिम विदाई जैसे संवेदनशील अवसर पर भी लोगों को मूलभूत सुविधाएं नसीब नहीं हो रही हैं।
यह तस्वीर सिर्फ एक मोक्षधाम की नहीं, बल्कि उन अधूरी व्यवस्थाओं की है जिन पर समय रहते ध्यान दिया जाना चाहिए।
प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अपील है कि खंडार मोक्षधाम में जल्द से जल्द स्थायी टीन शेड और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाए, ताकि शोक की घड़ी में किसी परिवार को ऐसी मजबूरी का सामना न करना पड़े।
Jitender Gothwal