चौमूं: आसलपुर जोबनेर रेलवे स्टेशन के समीप बेकाबू कार ने एक कार और मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, मोटरसाइकिल सवार युवक घायल
Chomu, Jaipur | May 20, 2026 महला चौमूं मेगा हाईवे पर स्थित आसलपुर जोबनेर रेलवे स्टेशन के समीप एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे चल रही एक कार और मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया। जबकि दोनों वाहनों का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।