शाजापुर: परिवहन विभाग ने की शाजापुर जिले के फिटनेस विहीन 284 स्कूली वाहनों की सूची जारी
शाजापुर: जिला परिवहन अधिकारी द्वारा जिले में पंजीकृत स्कूली वाहनों में से 284 वाहनों की जिनकी फिटनेस नहीं है, उनकी सूची जारी की गई है। परिवहन अधिकारी राकेश भूरिया ने आमजन से अनुरोध किया है कि सूची में जारी नम्बरों के वाहन यदि सड़क पर संचालित होना पाये जाते हैं तो उसकी सूचना मोबाईल नम्बर 8085572252 एवं 9826088018 पर दे सकते हैं। नियमअनुसार कार्रवाई की जाएगी।