कानपुर: गोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर विस्फोट से मारे गए 25 लोगों में कल्याणपुर का युवक भी शामिल, शव कानपुर के लिए रवाना
गोवा के नाइट क्लब में शनिवार देर रात सिलेंडर विस्फोट और आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई। आग से कानपुर के कल्याणपुर के युवक ने भी दम तोड़ा है। मौत की जानकारी मिलने के बाद घर पर मातम छाया है। परिवार के लोग शव लेने के लिए गोवा रवाना हुए हैं।डीसीपी वेस्ट दिनेश त्रिपाठी ने सोमवार 11बजे बताया हादसे में कल्याणपुर के युवक की मौत की जानकारी जिला प्रशासन को मिली थी।