कानपुर: गोवा के समुद्र में होने वाली पैरासेलिंग का मजा अब कानपुर के गंगा बैराज के बोट क्लब में ले सकेंगे लोग
अब गोवा के समुद्र में होने वाली पैरासेलिंग का मजा लिया जा सकेगा। गंगा बैराज स्थित बोट क्लब में सोमवार 8 बजे से पैरासेलिंग शुरू हो गई है। इसे लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पैरासेलिंग में एक बड़ी बोट से आपको गंगा की लहरों के बीच ले जाया जाता है, उसके बाद बीच गंगा में बोट में रस्सी बांधकर पैराशूट के सहारे व्यक्ति को हवा की सैर कराई जाएगी