कानपुर: आर नगर विधानसभा क्षेत्र में SIR के कार्य में ढलाई बरतने वाले 27 BLO के खिलाफ प्रशासन ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर के कार्य में ढिलाई बरतने वाले 27 बीएलओ के विरुद्ध रविवार को प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया। एसीएम की समीक्षा में पाया गया कि लगातार आदेशों के बावजूद इन बीएलओ ने वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मतदाताओं की मैपिंग का काम मानक के अनुसार पूरा नहीं किया। सोमवार 10 बजे अपना लिखित स्पष्टीकरण अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना है