पटियाली: नरदोली गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में मनु-शतरूपा प्रसंग सुन श्रद्धालु भावविभोर हुए
पटियाली तहसील क्षेत्र के ग्राम नरदोली में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास अशोक पंडित ने महाराज मनु एवं शतरूपा का मार्मिक वर्णन किया। कथा सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। ग्राम प्रधान कुंती देवी व दीपक लोनिया चौहान ने कथा व्यास तथा परीक्षित अनिल कुमार सिंह व उनकी धर्मपत्नी को पटका पहनाकर सम्मानित किया।