Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
image
image
image
image
image

मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने कन्या छात्रावासों का किया निरीक्षण छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आरओ को सामान्य उपयोग स्थलों पर स्थापित करने के निर्देश मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने बुधवार को मुरैना शहर स्थित विभिन्न कन्या छात्रावासों का निरीक्षण कर छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही आवासीय, शैक्षणिक एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला संयोजक, आदिम जाति कल्याण विभाग श्री सौरभ सिंह राठौर, समाजसेवी श्री दिलीप पिप्पल सहित विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अध्यक्ष डॉ. जाटव ने सर्वप्रथम गणेशपुरा स्थित शासकीय जूनियर कन्या छात्रावास (100 सीटर) का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं, भोजन कक्ष, स्टॉक रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया तथा छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्हें अवगत कराया गया कि छात्रावास में नवीन प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इसके उपरांत उन्होंने शासकीय सीनियर कन्या छात्रावास, गणेशपुरा (50 सीटर) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास के कमरों, बिस्तरों, स्टॉक रजिस्टर एवं अध्ययन सामग्री का अवलोकन किया तथा छात्राओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। अध्यक्ष डॉ. जाटव ने संभागीय कन्या छात्रावास, गणेशपुरा का निरीक्षण कर रसोई व्यवस्था, राशन सामग्री, अभिलेखों एवं छात्राओं की उपस्थिति संबंधी व्यवस्थाओं का परीक्षण किया तथा छात्रावास संचालन से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्राप्त कीं। इसके पश्चात उन्होंने शासकीय महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास, व्हीआईपी रोड, मुरैना का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्राओं ने भोजन व्यवस्था, फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं से संबंधित सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अध्यक्ष डॉ. जाटव ने कहा कि शासन छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा छात्रावासों में उपलब्ध संसाधनों एवं व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया। उन्होंने निर्देश दिए कि छात्राओं की सुविधा एवं स्वच्छ पेयजल की सुगम उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए छात्रावासों में आरओ मशीनों को ऐसे स्थानों पर स्थापित किया जाए, जहां सभी छात्राएं आसानी से उनका उपयोग कर सकें। अध्यक्ष डॉ. जाटव ने वार्ड क्रमांक-29 स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचकर नागरिकों से सामाजिक संवाद भी किया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों की समस्याएं एवं सुझाव सुने तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉ. जाटव ने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग अनुसूचित जाति वर्ग के हितों के संरक्षण, संवर्धन एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। #jansamparkmp #morena #MadhyaPradesh

72 views | Morena, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

MORE NEWS

एसपी बोले- नशा किसी व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकता, ये एक अभिशाप है, इससे तुरंत दूरी बनाएं👇

एसपी बोले- नशा किसी व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकता, ये एक अभिशाप है, इससे तुरंत दूरी बनाएं👇

Morena Nagar, Morena | Jul 18, 2026

भरी दोपहरी में शहर में गूंजा हरे रामा-हरे कृष्णा का दिव्य संकीर्तन, भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में नाचते-गाते शामिल हुए श्रद्धालु👇

भरी दोपहरी में शहर में गूंजा हरे रामा-हरे कृष्णा का दिव्य संकीर्तन, भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में नाचते-गाते शामिल हुए श्रद्धालु👇

Morena Nagar, Morena | Jul 18, 2026

मंदिर की जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, महंत पक्ष सहित दोनों पक्षों के कई लोग घायल।

मुरैना। देवगढ़ थाना क्षेत्र के साल की चौकी के पीछे स्थित मंदिर की जमीन को लेकर शनिवार को दो पक्षों में विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में महंत ठाकुरदास, उनकी पत्नी और पुत्र छोटू उर्फ हरिओम समेत दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
महंत पक्ष का आरोप है कि मंदिर की जमीन पर खड़ी फसल में कुछ लोगों ने अपने मवेशी छोड़ दिए। जब महंत ठाकुरदास ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। महंत पक्ष के अनुसार हमलावर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना ग्रामीणों ने डायल-112 पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
महंत पक्ष ने ऑफिसर गुर्जर, तहसीलदार गुर्जर, रघु गुर्जर, श्यामू गुर्जर, करुआ गुर्जर और मुन्ना गुर्जर पर ह�

मंदिर की जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, महंत पक्ष सहित दोनों पक्षों के कई लोग घायल। मुरैना। देवगढ़ थाना क्षेत्र के साल की चौकी के पीछे स्थित मंदिर की जमीन को लेकर शनिवार को दो पक्षों में विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में महंत ठाकुरदास, उनकी पत्नी और पुत्र छोटू उर्फ हरिओम समेत दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। महंत पक्ष का आरोप है कि मंदिर की जमीन पर खड़ी फसल में कुछ लोगों ने अपने मवेशी छोड़ दिए। जब महंत ठाकुरदास ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। महंत पक्ष के अनुसार हमलावर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने डायल-112 पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। महंत पक्ष ने ऑफिसर गुर्जर, तहसीलदार गुर्जर, रघु गुर्जर, श्यामू गुर्जर, करुआ गुर्जर और मुन्ना गुर्जर पर ह�

Morena Nagar, Morena | Jul 18, 2026

मुरैना में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,

 जयघोष से गूंजा मुरैना शहर।

मुरैना। इस्कॉन द्वारा आयोजित भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शनिवार को मुरैना में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के माहौल में निकाली गई। अंबाह और पोरसा के बाद मुरैना में पहली बार आयोजित इस भव्य रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बैंड-बाजों और भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालु रस्सों के सहारे भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचते हुए चल रहे थे। रथ पर भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा विराजमान थे।
रथ यात्रा मेला मैदान से प्रारंभ होकर एमएस रोड, पुराना बस स्टैंड, कोतवाली चौराहा, जिला अस्पताल, ओवरब्रिज चौराहा होते हुए जीवाजीगंज स्थित टाउन हॉल रामजानकी मंदिर के पास संपन्न हुई। पूरे मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारकर पुष्पवर्षा से यात्रा का स्वागत किया।
यात्रा में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और युवा पारंपर�

मुरैना में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, जयघोष से गूंजा मुरैना शहर। मुरैना। इस्कॉन द्वारा आयोजित भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शनिवार को मुरैना में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के माहौल में निकाली गई। अंबाह और पोरसा के बाद मुरैना में पहली बार आयोजित इस भव्य रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बैंड-बाजों और भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालु रस्सों के सहारे भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचते हुए चल रहे थे। रथ पर भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा विराजमान थे। रथ यात्रा मेला मैदान से प्रारंभ होकर एमएस रोड, पुराना बस स्टैंड, कोतवाली चौराहा, जिला अस्पताल, ओवरब्रिज चौराहा होते हुए जीवाजीगंज स्थित टाउन हॉल रामजानकी मंदिर के पास संपन्न हुई। पूरे मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारकर पुष्पवर्षा से यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और युवा पारंपर�

Morena Nagar, Morena | Jul 18, 2026

क्या ऐसे मंत्रियों को हम लोगों ने बनाया है ये सोच -सोच कर जी घबराता है।

क्या ऐसे मंत्रियों को हम लोगों ने बनाया है ये सोच -सोच कर जी घबराता है।

Morena Nagar, Morena | Jul 18, 2026

मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने कन्या छात्रावासों का किया निरीक्षण छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आरओ को सामान्य उपयोग स्थलों पर स्थापित करने के निर्देश मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने बुधवार को मुरैना शहर स्थित विभिन्न कन्या छात्रावासों का निरीक्षण कर छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही आवासीय, शैक्षणिक एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला संयोजक, आदिम जाति कल्याण विभाग श्री सौरभ सिंह राठौर, समाजसेवी श्री दिलीप पिप्पल सहित विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अध्यक्ष डॉ. जाटव ने सर्वप्रथम गणेशपुरा स्थित शासकीय जूनियर कन्या छात्रावास (100 सीटर) का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं, भोजन कक्ष, स्टॉक रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया तथा छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्हें अवगत कराया गया कि छात्रावास में नवीन प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इसके उपरांत उन्होंने शासकीय सीनियर कन्या छात्रावास, गणेशपुरा (50 सीटर) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास के कमरों, बिस्तरों, स्टॉक रजिस्टर एवं अध्ययन सामग्री का अवलोकन किया तथा छात्राओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। अध्यक्ष डॉ. जाटव ने संभागीय कन्या छात्रावास, गणेशपुरा का निरीक्षण कर रसोई व्यवस्था, राशन सामग्री, अभिलेखों एवं छात्राओं की उपस्थिति संबंधी व्यवस्थाओं का परीक्षण किया तथा छात्रावास संचालन से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्राप्त कीं। इसके पश्चात उन्होंने शासकीय महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास, व्हीआईपी रोड, मुरैना का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्राओं ने भोजन व्यवस्था, फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं से संबंधित सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अध्यक्ष डॉ. जाटव ने कहा कि शासन छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा छात्रावासों में उपलब्ध संसाधनों एवं व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया। उन्होंने निर्देश दिए कि छात्राओं की सुविधा एवं स्वच्छ पेयजल की सुगम उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए छात्रावासों में आरओ मशीनों को ऐसे स्थानों पर स्थापित किया जाए, जहां सभी छात्राएं आसानी से उनका उपयोग कर सकें। अध्यक्ष डॉ. जाटव ने वार्ड क्रमांक-29 स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचकर नागरिकों से सामाजिक संवाद भी किया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों की समस्याएं एवं सुझाव सुने तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉ. जाटव ने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग अनुसूचित जाति वर्ग के हितों के संरक्षण, संवर्धन एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। #jansamparkmp #morena #MadhyaPradesh - Morena News