चक्रधरपुर के आर पी एस इंटर कॉलेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस; नशा मुक्ति की ली गई शपथ
कोल्हान नितिर तुरतुंग, चक्रधरपुर: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोल्हान नितिर तुरतुंग (KNT) संस्थान, चक्रधरपुर द्वारा आर पी एस इंटर कॉलेज प्रांगण में एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में ब्रम्हाकुमारी सेवा संस्थान, चक्रधरपुर को आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम के दौरान ब्रम्हाकुमारी सेवा संस्थान के प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को ध्यान व योग की मुद्राएं सूर्य नमस्कार, प्रणामायम आदि आसन कराये और योग के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने योग करने के सही तरीकों और नियमों की जानकारी दी और सबका ध्यान इस ओर आकर्षित किया। योग सत्र के संपन्न होने के बाद एक मेडिटेशन (ध्यान) सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें मेडिटेशन से मन और शरीर को होने वाले फायदों के बारे में बताया गया।
दोनों सत्रों की समाप्ति के बाद, झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत सभी उपस्थित लोगों ने नशा मुक्ति की शपथ ली। कार्यक्रम के अंत में कोल्हान नितिर तुरतुंग के संरक्षक माझी राम जामुदा ने ब्रम्हाकुमारी सेवा संस्थान के सभी सदस्यों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
जानकारी के लिए ब्रम्हाकुमारी संस्थान का ऑफिस रामदास भट्टा, अनुमंडल अस्पताल के विपरीत, चक्रधरपुर में स्थित है, उनका संपर्क नम्बर 9279057522 है।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित:
इस गरिमामयी कार्यक्रम में चक्रधरपुर के पूर्व विधायक शशि भूषण सामड, कोल्हान नितिर तुरतुंग के संरक्षक माझीराम जामुदा एवं उनकी धर्मपत्नी, फिजिकल ट्रेनर राम बोदरा, संयुक्त सचिव हेमंत सामड, मीडिया प्रभारी रबिन्द्र गिलुवा, शिक्षक जीतू बोदरा, दीपक, अमीषा गागराई और कोल्हान नितिर तुरतुंग संस्थान के सैकड़ों छात्र-छात्राएं मुख्य रूप से उपस्थित रहे।