विदिशा नगर: विदिशा में बड़ा हादसा टला, नारायण स्कूल की बस सड़क से नीचे उतरी, बस में नहीं थे बच्चे
विदिशा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हसुआ के पास नारायण स्कूल की बस सड़क से नीचे उतर गई। गनीमत यह रही कि बस में बच्चे सवार नहीं थे। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।