विदिशा नगर: विदिशा पुलिस का अजब-गजब कारनामा: 10 साल पहले मरे लोगों पर FIR दर्ज!
विदिशा जिले के गंजबासौदा क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली का अजीब मामला सामने आया है। यहां दो ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है, जिनकी मौत 8 से 10 साल पहले हो चुकी है। जब स्थानीय स्तर पर शिकायत की गई तो कोई सुनवाई नहीं हुई... हारकर फरियादी जिला मुख्यालय पहुंचा और एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे से न्याय की गुहार लगाई।