विदिशा नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र में लड्डा एजेंसी के पास देर रात लाठी-डंडे चले
कोतवाली थाना क्षेत्र के खरी फाटक के नजदीक लड्डा एजेंसी के पास रहने वाली एक महिला के घर के बाहर कुछ युवक शराब पीकर गाली गलौज कर रहे थे उन्हें ऐसा करने से रोकने पर युवक भड़क गए और उन्होंने लड़कियों से मारपीट शुरू कर दी घर में मौजूद महिला के भाई यश जाटव ने भी उन्हें रोकने का प्रयास किया उसके साथ भी मारपीट की गई।