टोंक: जिला कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा बचाओ संग्राम जन आंदोलन के तहत शहर के गांधी पार्क में दिया धरना
टोंक जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को मनरेगा बचाओ संग्राम जन आंदोलन के तहत शहर के गांधी पार्क में एक दिवसीय धरना दिया। निवर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा ने कहा कि मनरेगा को कमजोर कर भाजपा सरकार देश के मजदूर किसान गरीब की आत्मा पर बेरहमी से वार कर रही है।यह लाखों गांवों और करोड़ों मेहनतकश मजदूरों के अधिकारों की खुली लूट है।