शहडोल में ‘सेवा ज्योति यात्रा’, सांसद हिमाद्री सिंह ने की सहभागिता 🇮🇳
शहडोल के टेक्निकल स्कूल मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के अंतर्गत ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने सहभागिता की और वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ विकसित भारत की दिशा में निरंतर आगे बढ़ना है।
कार्यक्रम में जैतपुर विधायक जयसिंह मरावी, जयसिंहनगर विधायक मनीषा सिंह, ब्यौहारी विधायक शरद जुगलाल कोल सहित जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
#BSP24News #Shahdol #SevaJyotiYatra #ViksitBharat #HimadriSingh