राजपुर: चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद
बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल, नगदी और मोबाइल समेत करीब 80 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की गई है। मामला ग्राम बगाड़ी का है, जहां प्रार्थी भगवान सिंह के घर में 21 अप्रैल की रात चोरी की वारदात हुई थी। देर रात जब परिवार सो रहा था,