दिल्ली पहुंचने का कांग्रेस का अलर्ट, जिला अध्यक्षों को अधिक से अधिक लोगों को जुटाने का निर्देश
नई दिल्ली: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के निर्देश पर कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों को तत्काल दिल्ली पहुंचने का निर्देश दिया गया है। संगठन की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि सभी जिला अध्यक्ष अपने-अपने जिलों से अधिक से अधिक लोगों को लेकर 11 अक्टूबर की रात या 12 अक्टूबर की सुबह तक दिल्ली पहुंचें।
जारी संदेश के अनुसार, जिला अध्यक्षों को अपने-अपने जिले से दिल्ली आने वाले लोगों की संख्या की जानकारी कनेक्ट सेंटर को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। कांग्रेस संगठन ने इस निर्देश को बेहद जरूरी और महत्वपूर्ण बताते हुए तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
यह संदेश अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन विभाग की ओर से जारी किया गया है। इसकी प्रतिलिपि एआईसीसी के महासचिवों, प्रभारियों, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों, सचिवों और संयुक्त सचिवों को भी भेजी गई है।
लोहरदगा समेत झारखंड के जिलों से कितने लोग दिल्ली पहुंचेंगे, इस संबंध में अभी आधिकारिक संख्या सामने नहीं आई है। वहीं, जारी संदेश में दिल्ली पहुंचने के पीछे के कार्यक्रम या उद्देश्य का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है।
#Congress #AICC #KCVenugopal #CongressNews #DelhiNews #JharkhandCongress #Lohardaga #लोहरदगा #झारखंडकांग्रेस #कांग्रेस #केसीवेणुगोपाल #दिल्ली #राजनीतिकखबर #IHQPublicIndia