बगोदर: दोंदलो में सार्वजनिक जमीन पर किए जा रहे अवैध कब्जे के प्रयास का ग्रामीणों ने किया विरोध
बगोदर प्रखंड के दोंदलो स्थित सार्वजनिक जमीन पर गांव के हीं कुछ लोगों के द्वारा अवैध तरीके से कब्जा किए जाने का प्रयास का ग्रामीणों ने विरोध किया है।इसे लेकर बुधवार की शाम चार बजे लाठी- डंडे के साथ चेतावनी मार्च निकाला गया। चेतावनी मार्च का नेतृत्व कर रहीं पूर्व जिप सदस्य सरिता महतो ने कहा कि दोंदलो में दशकों से सार्वजनिक जमीन है।