शनिवार को विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव ने हरियाली तिराहे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। निरीक्षण के समय महेंद्र यादव ने क्षेत्र में साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए।