पटेरा: पटेरा में अवैध शराब बिक्री पर समाजसेवी विजय पटेल ने जताई आपत्ति, युवक को दी समझाइश
Patera, Damoh | Sep 1, 2026 पटेरा क्षेत्र के गांवों में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर समाजसेवी विजय पटेल ने मंगलवार सुबह 11 बजे करीब एक युवक को रोककर समझाइश दी। उन्होंने युवक विक्की से 100 पाव शराब पकड़ कर गांवों में अवैध रूप से शराब की बिक्री नहीं करने की बात कही और इसके सामाजिक दुष्प्रभावों,खासकर युवाओं व बच्चों पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता जताई।