सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, राजगाँव निवासी एक युवक को पुलिस द्वारा रात में हिरासत में लेकर जदिया थाना लाया गया था। आरोप है कि थाने में युवक के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और आज सुबह उसकी मौत हो गई।