कुवाड़ी प्लस टू विद्यालय में सरस्वती विद्या निकेतन का शुभारंभ
किशनगंज के टेढ़ागाछ प्रखंड स्थित प्लस टू प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय, कुवाड़ी में सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का शुभारंभ हुआ। इस दौरान बेगूसराय से आयोजित राज्य स्तरीय उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया। शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार ने इसे सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और नवाचार आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की महत्वपूर्ण पहल बताया।