भीलवाड़ा: शिवाजी गार्डन के पास एक कैफे में अचानक आग लगने से इलाके में मचा हड़कंप
भीलवाड़ा शहर के आरसी व्यास क्षेत्र स्थित शिवाजी गार्डन के पास एक कैफे में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग कैफे के स्टोर रूम में लगी थी, जहां गैस सिलेंडर भी रखा हुआ था। गनीमत रही कि समय रहते सिलेंडर को बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।