चक्रधरपुर: चोरी की बढ़ती घटनाओं के विरोध में चक्रधरपुर बाजार बंद, व्यापारियों में आक्रोश
चक्रधरपुर शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के विरोध में मंगलवार को व्यापारी संघ के आह्वान पर बाजार बंद रहा। बंद को भाजपा ने भी समर्थन दिया। व्यापारियों ने सोमवार शाम कैंडल मार्च निकालकर पुलिस प्रशासन से चोरी की घटनाओं पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की थी।