*निर्माणाधीन सभागार भवन का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, 31 अक्टूबर तक सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का दिया निर्देश*
आज दिनांक 13 जुलाई, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया द्वारा पुराना समाहरणालय परिसर, महलहचक स्थित निर्माणाधीन सभागार भवन एवं उससे संबंधित निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के भवन निर्माण विभाग के अभियंता द्वारा निर्माण कार्य की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया गया।
*निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सभागार परिसर में रूफ ट्रस (Roof Truss) निर्माण,बाउंड्री वॉल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, चेंजिंग रूम, पेयजल, परिसर विकास एवं अन्य सहायक अधोसंरचना से संबंधित सभी कार्यों की समीक्षा की तथा निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्रियों की गुणवत्ता एवं संरचनात्मक मानकों का विशेष रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए।*
जिला पदाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि सभागार भवन का विभागीय 3-डी डिज़ाइन (3D Design) से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया जाए, जिससे निर्माण की अंतिम रूपरेखा एवं आंतरिक सुविधाओं की समुचित समीक्षा की जा सके।
*अंत में जिला पदाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग एवं कार्यदायी एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में और तेजी लाते हुए 31 अक्टूबर, 2026 तक सभागार भवन एवं उससे संबंधित सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।* उन्होंने भवन निर्माण विभाग को नियमित अनुश्रवण करते हुए निर्धारित समय-सीमा एवं गुणवत्ता मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Jehanabad, Bihar | Jul 13, 2026