देवास। उज्जैन रोड स्थित बांगर टोल प्लाजा पर कथित मारपीट का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के साथ कई सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि घटना में तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार शामिल हैं। घटना 19 तारीख की बताई जा रही है। वहीं कुछ पोस्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि कथित दबाव के चलते टोलकर्मी द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।
वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर कई लोग घटना की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस मामले में संबंधित पुलिस अथवा विधायक महेश परमार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत बयान सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है।
डिस्क्लेमर:
हेलो! देवास वायरल हो रहे इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्ति की पहचान तथा सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों की पुष्टि हमारी ओर से नहीं की गई है। इस समाचार में महेश परमार का नाम केवल सोशल मीडिया पर वायरल दावों के संदर्भ में उल्लेखित है, न कि एक स्थापित तथ्य के रूप में। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पुलिस जांच अथवा संबंधित पक्ष के आधिकारिक बयान की प्रतीक्षा की जानी चाहिए।
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #dewas #tarana @mla_mahesh_parmar
Dewas Nagar, Dewas | Jul 25, 2026