देवास नगर निगम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को नगर निगम की टीम नारायण विद्या मंदिर क्रमांक-1 और जबरेश्वर मंदिर क्षेत्र पहुंची, जहां फुटपाथ पर लगी अस्थायी गुमटियों और अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि फुटपाथ पर कब्जे के कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
इसके बाद नगर निगम का अमला पीठा रोड पहुंचा, जहां सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को समझाइश देते हुए स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर में जहां भी अस्थायी अतिक्रमण मिलेगा, वहां नियमित फॉलोअप के साथ कार्रवाई जारी रहेगी।
नगर निगम सभापति रवि जैन इस अभियान की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि शहर की सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
फिलहाल नगर निगम का रुख पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। अब शहरवासियों की निगाह इस बात पर है कि आने वाले दिनों में निगम का अमला किन-किन क्षेत्रों में पहुंचकर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करता है।
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #dewas