लोहरदगा: चुन्नीलाल स्कूल में सेवा भारती का 200वां निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 53 लोगों ने उठाया लाभ
लोहरदगा सेवा भारती द्वारा चुन्नीलाल स्कूल परिसर में रविवार सुबह 7:30 बजे आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर ने सेवा और समर्पण का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। यह शिविर लगातार 200वें सप्ताह में प्रवेश कर गया, जो समाज के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना को दर्शाता है।