कटकमदाग: कटकमदाग की महिला किसान नीतू कुमारी बनीं ऑर्गेनिक खेती से आत्मनिर्भर
हजारीबाग से एक प्रेरणादायक खबर है जहां कटकमदाग की महिला किसान नीतू कुमारी ने ऑर्गेनिक खेती से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। मयातु गांव की नीतू कुमारी ने नेचुरल फार्मिंग योजना से जुड़कर 168 वर्ग मीटर क्षेत्र में खीरे की ऑर्गेनिक खेती शुरू की। आज वे प्रतिदिन 150 से 200 किलो उत्पादन कर रही हैं और करीब 4 हजार रुपये रोज कमा रही हैं।