कर्वी: चित्रकूट के मारकुंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़छाड़ के मामले में गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
चित्रकूट: मारकुंडी थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मंगलवार रात शौच के लिए निकली युवती ने गांव के युवक अंकित यादव पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवती का बुधवार दोपहर 3 बजे मेडिकल कराया तथा आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।